फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदे से कराया पुल का निर्माण

Sat, 31 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चंदे से कराया पुल का निर्माण
विज्ञापन
हरैया ब्लाक के बनावें भोपतपुर गांव के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज होकर चंदे की रकम से पुरानी सरयू नदी पर सत्तर मीटर लंबे दो मीटर चौड़े पुल का निर्माण कराया। पुल न होने से ग्रामीणों को खेती बारी के लिए चह के सहारे एक तरफ से दूसरी तरफ जाना पड़ता था। पुल बनने के बाद अब किसानों को सरयू के पार आने जाने में सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन


पुल पर रेलिंग न होने के कारण खतरा बना रहता है। ग्रामीण अब रेलिंग बनवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बनावे भोपतपुर के लोग खेती करने के लिए पुरानी सरजू नदी पर बने पुराने बांस के बने चह से होकर आना जाना करते थे। सरजू नदी के बीच लगभग 20-25 साल पहले बांस का बना चह था जिससे लोग आते जाते थे। कई बार दुर्घटनाएं भी हो गई थी।

ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से यहां पर पुल बनाने की मांग की लेकिन पुल नहीं बना तब ग्रामीणों ने स्वयं के प्रयास से पुल का निर्माण करने की ठानी। पुल निमा़ण में लगभग तीन लाख रुपये खर्च हुआ था। जिसमें समाजसेवी डा. असद इद्रीश ने 60 हजार रुपये और पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने 10 हजार रुपये का नगद सहयोग किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने प्रयास से चंदा इकठ्ठा कर पुल का निर्माण कराया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान केदार पटेल ने बताया कि इस  पुल के निर्माण में गांव के लोगों ने चंदा इकठ्ठा कर बनाया। इसके लिए कई बार शासन प्रशासन से भी मांग की गई लेकिन किसी ने नहीं सुना। वहीं गांव के कई लोगों ने भी हजारों रुपये प्रदान किया। पुल तो बनकर तैयार हो गया लेकिन रेलिंग न होने से हमेशा बच्चों को लेकर डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें