फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के मनियारपुर गांव के ग्रामीणों ने गोरखपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण के चलते मनियारपुर, बोदीपट्टी, पकडीहा गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो वह लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोरखपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण के कारण हमारा रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से की फिर भी अंडर पास का निर्माण नहीं किया गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के बीच से मनियारपुर से बोदीपट्टी, नंदना, मंगलपुर सहित सैकड़ों गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बाधित हो रही है। जिससे आस-पास के गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां होगी। इसके विरोध में डॉ रामकुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की यदि अंडर पास का निर्माण नहीं होता है तो अब तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल करेंगे, लेकिन लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण नहीं होने देंगे। तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि अंडरपास बनाने की जगह को चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र अंडरपास का निर्माण करा दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान इंद्रेश कुमार यादव, राम अवध, विनोद, रामप्रीत, अनिल कुमार, हरेंद्र राम, अर्जुन, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें