फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकान और घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला/अंबारी। जिले में चोरों ने बीती रात दो दुकानों और एक घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी होने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर (पूक) गांव में बीती रात चोरों ने खुर्शीद अहमद पुत्र मो. सफी अहमद के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख लगदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह लोनीयाडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। बुधवार को घर लौटने पर घर में चोरी होने की सूचना मिली। पीड़ित ने इस संबंध में दीदारगंज पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। अहरौला थाना के बस्ती भुजबल बाजार में बीती रात एक मकान के दूसरे तले पर कंप्यूटर केंद्र के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कंप्यूटर सेट, दो लेमिनेशन मशीन सहित अन्य सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह मकान मालिक जब दूसरे तल पर गया तो कंप्यूटर सेंटर का ताला टूटा देखा और केंद्र संचालक सहित पुलिस को सूचना दिया। इसी क्रम में बगल में स्थित एक किराना की दुकान का भी ताला तोड़ चोर सामान उठा ले गए। चोरी के मामले में मकान मालिक शिवपूजन प्रसाद पुत्र मुन्नवर ने थाने पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें