सरायमीर। थाना क्षेत्र के असाढा गांव में रविवार को रात्रि 8:30 बजे पूर्व प्रधान इमरान अहमद के घर तमंचा लेकर बदमाशों ने धावा बोल दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए तीनों बदमाशों को थाने ले आई।
पकड़े गए लोगों में जोरार व खालिद पुत्रगण इरफान ग्राम असाढ़ा थाना सरायमीर एवं अब्दुल जब्बार पुत्र अबरार ग्राम बकिया महमूदपुर थाना निजामाबाद हैं। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में पूर्व प्रधान ने बताया कि रविवार की शाम 7 बजे वह अपने खेत में मेड़ (बंधा) सही कर रहे थे। तभी उनके गांव के जोरार व खालिद पुत्र इरफान व अब्दुल जब्बार पुत्र अबरार ग्राम महमूदपुर थाना निजामाबाद आए और गाली गलौज करने लगे व काम रोकने की धमकी देने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद हमारे घर के लोग वापस घर चले आए।
पुनः तीनों लोग मेरे घर आकर गाली देते हुए मेरे ऊपर हमला कर दिया। मैं जान बचाने के लिए घर में भाग रहा था तो गिर गया। उसी समय खालिद व जब्बार मेरे गले को अंगोछा से कसने लगे। जोरार अहमद कट्टा लोड करके तान लिया। मैं मौके पर बेहोश हो गया। मोहल्ले के लोग आकर मेरी जान बचाए। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।