फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को जरिए मुखबीर की सूचना पर एदिलपुर पुलिया के पास से अंतरजनपदीय गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइक व जनरेटर बरामद किया है। पकड़ा गया राजन पांडेय अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के बिछैला गांव का निवासी है। वहीं आदर्श मिश्रा जैतपुर थाना क्षेत्र के ऊधवपट्टी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने की पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल 2024 को अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेडरा गांव निवासी संतोष शर्मा पुत्र शंकर शर्मा ने थाने में तहरीर दिया था। आरोप था कि 28 अप्रैल को अपनी बाइक को बढ़या बाजार स्थित अपनी दुकान के सामने खड़ी कर आवश्यक सामान लेने बाजार चले गए। वापस आकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। उक्त मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
मंगलवार को अतरौलिया थाने की पुलिस गोपालीपट्टी तिराहा नहर की पुलिया पर संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की दो बाइक को बेचने के लिए अंबेडकर नगर जनपद के चैनपुर से आ रहे है, जो एदिलपुर पुलिया होते हुए गुजरने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राजन पांडेय की निशानदेही पर अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव से चोरी का एक जनरेटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें