फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम स्टीमेट बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यो का बाजार भाव से कम दाम दिखाकर स्टीमेट बनाये जाने का प्रधानों ने विरोध किया। शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकरी के न रहने पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने बताया कि वह अपने- अपने क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य कराने वाले हैं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उसका स्टीमेट बाजार भाव से कम बना रहे हैं। जिसके कारण ग्राम प्रधानों की समस्याएं बढ़ गई है। प्रधानों ने कहाकि विकास में प्रयुक्त होने वाले सामान जैसे ईंट, गिट्टी, बालू, सीमेंट सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर प्रधान अपना पैसा लगाकर विकास का कार्य कराता है तो उसकी लागत भी नहीं निकल पाएगी। ब्लाक अधिकारी जो स्टीमेट तैयार कर रहे हैं वह काफी कम है। इससे विकास का कार्य कराया जाना नामुमकिन है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा कमीशन की मांग भी जा रही है। जिसके चलते ग्राम प्रधानों का कार्य बाधित होगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, चन्द्रभान यादव, राम सहाय, संदीप, अमित यादव, दिलीप, अरबिंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें