फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को धोती और साफा देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रहरी। स्रोत-सूचना कार्यालय - फोटो : सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बरेली में आयोजित चौकीदार सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण कराया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत कुल 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस लाइन के वर्दी स्टोर से उपस्थित ग्राम प्रहरियों को धोती और साफा वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें