फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजगंज विकास खंड में कई ग्राम पंचायतों का कार्य देख रहे ग्राम विकास अधिकारी ने लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने वाली शौचालय की धनराशि को अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया। शिकायत पर जब उन्हें अपने बचाव में पक्ष रखने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने अपना पक्ष भी नहीं रखा। इस पर उन्हें दोषी मानते हुए जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने निलंबित कर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी जहानागंज को सौंपी है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने 15 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि महराजगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत महुवेशीपुर, भटौली, रूद्रपुर, सिंघवारा खास, बुढ़ावे हिसामुद्दीन का चार्ज ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पास है। उन्होंने ग्राम निधि छह के खाते से 3,16,600 रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में भेज दिया। इसके लिए उनको अपना बचाव पक्ष रखने के लिए 12 अक्टूबर को बुलाया गया लेकिन बचाव पक्ष में कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत अराजी अमानी के परिवार रजिस्टर का चार्ज रामअवध शर्मा ग्राम विकास अधिकारी को देना था लेकिन नहीं दिया। जिसके लिए इन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इनके विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर जिला विकास कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी जहानागंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जो 15 दिन में आरोप पत्र गठित कर जांच आख्या प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें