फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से लेकर ब्लाकों तक बनेगा महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की ओर से शारदीय नवरात्र के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सरकार की ओर से विकास भवन कार्यालय, तहसील और ब्लाक कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं और बालिकाओं द्वारा सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यहां पर एक रजिस्टर होगा जिस पर हेल्प डेस्क पर आने वाले वाली महिलाओं की समस्या नोट की जाएगी और उसका निदान कराया जाएगा। इतना नहीं महिला का पूरा विवरण उस रजिस्टर में दर्ज होगा। अगर वह कोई कार्य करना चाहती है तो उसका फार्म भरवा कर योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया गया है। इसमें संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य होंगे। मंडलायुक्त इसकी पाक्षिक समीक्षा करेेंगे। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार से विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत हो जाएगी। जल्द ही सभी तहसीलों और ब्लाकों में इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें