फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को ठंड से बचाने ग्राम समिति खरीदेगी बोरे, आजमगढ़ डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सोमवार को अक्तूबर के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिन विभागों का विद्युत बिल बकाया है और बजट उपलब्ध है उसका इसी माह भुगतान कराएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा में 38000 मिस मैच डाटा पाया गया। खराब प्रगति पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ और बीडीओ को ये सुनिश्चित करने को कहा कि ठंड में एक भी गोवंश न मरने पाए। इसके लिए ग्राम निधि से बोरे की व्यवस्था तीन दिन के अंदर कर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर उपलब्ध कराई जाए। सामुदायिक शौचालय 104 जगहों पर अनारंभ और ग्राम पंचायत भवन 152 जगह अनारंभ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कहा कि इसी माह प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण करें, नहीं तो प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। बीडीओ फूलपुर के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीडीओ को दिया। कर एवं करेत्तर की समीक्षा में स्टांप व पंजीकरण के माह की प्राप्ति प्रतिशत 86.68 व क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 53.81, आबकारी के माह की प्राप्ति प्रतिशत 96.41 व क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 58.92, यात्रीकर के माह की प्राप्ति प्रतिशत 68.89 व क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 49.42, में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाना के निर्देश दिए। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. एके मिश्रा, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, सीवीओ डा. वीके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें