फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 22 को लगेगा विजयदशमी मेला, रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। विजयादशमी मेले को लेकर कस्बे में रौनक बढ़ गई है। 22 अक्तूबर को लगने वाले मेले के लिए 13 पूजा पंडाल सजाए गए हैं। भीड़ और जाम से निपटने के लिए पुलिस ने बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। मेले के दौरान बाजार में दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के अनुसार, बड़े वाहनों के कस्बे में प्रवेश पर एक सप्ताह पहले से रोक है। आजमगढ़ की ओर से आने वाले वाहन सेमरहा अंडरपास होकर हाईवे से गुजर रहे हैं। वाराणसी, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से आने वाले बड़े वाहन भी इसी रास्ते से जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को फरिहां से निजामाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय के रास्ते आजमगढ़ भेजा जा रहा है।
भारतीय युवक संघ, शंकर दल, सम्राट दल, दुर्गापूजा समिति, आजाद दल, तरुण संघ, जय भवानी और अंबे सेवा दल समेत विभिन्न समितियों ने प्रतिमाएं स्थापित की हैं। पंडालों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। मेले को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें