फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल व्यापार प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनने पर विजय का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप चौहान की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विजय सोनकर को फूलपुर भाजपा मंडल व्यापार प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत करने पर फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं ने सममानित किया।
विज्ञापन

विजय सोनकर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका निष्ठा और ईमानदारी से पालन करुंगा। नगर के व्यापारियों की हर तरह की समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करूंगा। नगर में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। किसी भी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन नही होने दिया जाएगा। भानू प्रताप चौहान ने कहा कि भाजपा सदैव व्यापारियों की हितैषी रही है। संचालन हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर संतोष जयसवाल, सुधीर रावत, दुर्गेश गुप्ता, अंगद सोनकर, रजनीश प्रजापति, कमल जायसवाल, चंदन मोदन वाल, रत्नेश विंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें