फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत, आजमगढ़ में बायोमैट्रिक हाजिरी पर प्रतिबंध

विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बायोमैट्रिक को किया गया बंद। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वायरस की दहशत सरकारी आफिसों में दिख रही है। पुलिस आफिस समेत कई सरकारी आफिस की बायोमैट्रिक हाजिरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्तमान में कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति रजिस्टर के माध्यम से दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट पर चल है। इसे लेकर अब सरकारी कार्यालयों में भी दहशत दिख रही है। जिसकी शुरूआत एसपी कार्यालय से हुई है। एसपी आफिस के बाहर ही कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए लगे बायोमैट्रिक मशीन को बंद कर दिया है। इस पर नोटिस चस्पा की गई है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सतर्कता के तहत बायोमैट्रिक मशीन के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार से बायोमैट्रिक के स्थान पर पुलिस कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर पर दर्ज की जा रही है। बायोमैट्रिक मशीन बंद किये जाने और उस पर सूचना चस्पा होते ही कोरोना की दहशत पुलिस आफिस में नजर आने लगी है। एसपी आफिस ही नहीं कई स्कूलों व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी पर प्रतिबंध लग गया है। एसपी, त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी सिर्फ एहतियात के तौर पर ही प्रतिबंधित की गई है। कोरोना वायरस पर लगाम के तहत यह कवायद हुई है। इससे दहशत फैलाने जैसी कोई बात नहीं है, सिर्फ सतर्कता ही मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें