बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल कुछ ही देर बाद पकड़ लिए गए। इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक का गांव की ही एक किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में भी दोनों घर छोड़ कर फरार हो चुके थे और बाद में वापस लौट आए। बृहस्पतिवार की रात भी प्रेमी युगल घर से फरार हो गये। रात दो बजे के लगभग किशोरी के परिजनों की नींद टूटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अभी प्रेमी युगल गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि किशोरी के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां युवक की हालत अत्यंत गंभीर थी। उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।