फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विहिप और बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पर फूंका जिहादियों का पुतला

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर जेहादियों का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन की ओर से समाज में सुरक्षा, अवैध कब्जों की रोकथाम तथा अन्य कथित समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिहादियों का पुतला फूंका। संगठन के जिला संयोजक सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जनपद एवं प्रदेश स्तर पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।
सह जिला संयोजक शिवम सिंह एवं सूरजमणि सोनकर ने मांग किया कि प्रदेश विरोधी और आर्थिक अराजकता फैलाने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें