फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बादलों से बढ़ी उमस, पुरवा हवा ने बढ़ाई गर्मी

विज्ञापन
खुद को धूप से बचाने के लिए दुपट्टे को सिर पर रखकर चलती युवती।
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, लेकिन यह बदलाव राहत देने के बजाय लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी से भले ही धूप की तीव्रता कुछ कम हुई हो, लेकिन पुरवा हवा से उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिनभर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए और लोगों को घरों व बाजारों में बेचैनी बनी रही।
बीते चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में लोग तेज धूप से राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस भरी गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर दोपहर के समय हालात ज्यादा खराब हो जा रहे हैं, जब हल्की हवा भी राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरवा हवा के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे उमस का स्तर ऊपर जा रहा है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसर रहा है, वहीं लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही रहने को मजबूर हैं। यदि मौसम में जल्द कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में लोगों को इसी तरह की चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें