फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मस्जिद में इबादत के लिए जगह तलाश रही युवती को विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर कस्बे में बुधवार शाम उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब अंबेडकरनगर निवासी 26 वर्षीय युवती मस्जिद में इबादत के लिए जगह तलाशते हुए वहां पहुंची। जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां वह महिला पुलिस की निगरानी में रातभर रही। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे उसके पिता उसे अपने साथ अंबेडकरनगर ले गए।
विश्व हिंदू परिषद के सदस्य जैकी जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलामंत्री महेंद्र मौर्या ने बताया कि युवती ने आजमगढ़ के एक कॉलेज से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उसकी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गांव की एक युवती से दोस्ती हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान वह धार्मिक बातों से प्रभावित हुई और उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिजन करीब तीन दिन पहले युवती को मंगरांव गांव से अपने घर ले आए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह घर से निकलकर मेंहनगर कस्बे में पहुंच गई। यहां वह मस्जिद में इबादत के लिए जगह तलाश रही थी। युवती मस्जिद में थोड़ी जगह उपलब्ध कराने की बात कह रही थी और वहां से जाने को तैयार नहीं थी।
वह कुरान को अपना ईमान मानने की बात भी कह रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को थाने लाकर महिला पुलिस की निगरानी में रखा।
बृहस्पतिवार की सुबह उसके पिता मेंहनगर पहुंचे और उसे अपने साथ अंबेडकरनगर ले गए। पिता ने पुलिस से किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। मेंहनगर के प्रभारी थानेदार तुसार ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
00
महिला सिपाही की मौजूदगी वाला वीडियो वायरल, थानेदार बोले मामला संज्ञान में नहीं
मेंहनगर। कस्बे में मस्जिद में इबादत के लिए जगह तलाशने पहुंची अंबेडकरनगर की युवती को पुलिस के थाने ले जाने के मामले में घटना से संबंधित बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती के साथ महिला सिपाही दिखाई दे रही है। इससे पुलिस के युवती को थाने लाए जाने की बात को बल मिल रहा है। हालांकि, मेंहनगर थाने के प्रभारी थानेदार तुसार ने पूरी घटना से ही अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें