फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाराणसी-ए संकुल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सात संकुलों की कुल 252 छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। इसमेें चयनित टीमें 25 अगस्त से कटक, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में ओवरऑल चौंपियन वाराणसी-ए संकुल बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में 14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में वाराणसी-बी संकुल की छात्राओं ने वाराणसी-ए संकुल को पराजित कर जीत हासिल की। इसी प्रकार 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में वाराणसी-ए संकुल ने दोनों ही वर्गो में हरिद्वार संकुल को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चौंपियन का खिताब वाराणसी-ए संकुल को दिया गया। इसी क्रम में बालकों की क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत (उत्तराखंड) में आयोजित की गई, जिसमें वाराणसी-ए संकुल 17 व 19 आयु वर्ग में विजेता और 14 आयु वर्ग में उपविजेता रही। समापन पर विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय, विजय, राजेश, विनय, अशोक आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य आशीष त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें