फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीएसए ने बाढ़ से प्रभावित विद्यालयों में कमियां मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को देवारा क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते प्रभावित होने वाले स्कूलों की स्थिति का जायजा लेने महाराजगंज क्षेत्र में निकले। निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

देवारा के बांध के उत्तरी भाग में स्थित प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़, पुड़ही, रसूलपुर भैया, प्रगास सिंह और इब्राहिमपुर जैसे स्कूलों तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन रास्तों में पानी और कीचड़ होने की वजह से वाहन नहीं जा सके और वे विद्यालयों तक पहुंच नहीं पाए। हालांकि, प्राथमिक विद्यालय नोबरार देवारा जदीद द्वितीय में 52 नामांकनों में से 48 बच्चों की उपस्थिति पाई गई, जो संतोषजनक रही।
इसके पूर्व बीएसए ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल नेवादा और कंपोजिट स्कूल नेवादा का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं। स्कूलों में रंगाई-पुताई नहीं हुई थी और सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार द्वारा न तो छात्रों को गृहकार्य दिया जा रहा था और न ही कॉपियों की जांच की गई थी।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर हेड टीचर सुरेंद्र यादव को फटकार लगाते हुए अविलंब सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हवट का निरीक्षण किया गया, जहां अव्यवस्थाओं का अंबार था। यहां 50 नामांकनों में केवल 28 छात्र उपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक सिद्धार्थ शंकर पांडेय को समय सारणी और पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं थी और वे गलत विषय पढ़ा रहे थे। उनसे शिक्षक डायरी मांगने पर भी टालमटोल की गई। लापरवाही के चलते संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अंत में बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज और ब्लॉक संसाधन केंद्र महाराजगंज का भी निरीक्षण किया, जहां की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और अधिकारियों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें