फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह महीने बाद वैभव कृष्ण का ट्रांसफर, सुल्तानपुर के सुनील सिंह बने नए डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी वैभव कृष्ण छह महीने तक मंडल में रहे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों से आम जनमानस में जगह बनाई। रविवार को उनको प्रयागराज महाकुंभ का डीआईजी बनाकर भेज दिया। वहीं उनके स्थान पर सुल्तानपुर के रहने वाले सुनील सिंह को आजमगढ़ मंडल की कमान मिली है।
विज्ञापन

डीआईजी वैभव कृष्ण ने 24 जून 2024 को मंडल की कमान संभाली थी। इस दौरान नरही में पुलिस कर्मियों की ओर से की जा रही वसूली का पर्दाफाश किया। वहीं नवागत डीआईजी सुनील कुमार आजमगढ़ की सीमा से सटे जनपद सुल्तानपुर के रुपिनपुर गांव के रहनेवाले हैं। वह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह एसपी रायबरेली, एसएसपी एटा के साथ ही 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वह पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात के पद पर तैनात रहे। अब शासन की ओर से उन्हें आजमगढ़ मंडल की कमान सौंपी गई है। स्थानांतरण के बाद निवर्तमान डीआईजी वैभव कृष्ण रविवार को ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। जबकि नवागत डीआईजी सुनील सिंह के सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें