फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन आरोग्य मेले में 2,596 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। घर के पास आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करता है। रविवार को भी जिले में 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 2,596 मरीजों ने पहुंच कर अपना उपचार कराया। सर्दी, जुकाम और बुखार के सर्वाधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 70 केंद्रों पर मेला लगा। मेले काे सफल बनाने के लिए 86 डॉक्टर औश्र 336 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 2,596 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1,055 पुरूष, 1,054 महिला और 487 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी मरीजों को जांच के बाद उचित सलाह और जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गईं। इस बार के मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार के सर्वाधिक मरीज आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें