04 स्टेडियम में वाक रेस प्रतियोगिता में दौड़ते प्रतिभागी। संवाद
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष वर्ग में पांच और महिला वर्ग में तीन वाॅक रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 55 महिला व 61 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, केएम श्रीवास्तव, और मंगल प्रसाद पूर्व सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पुरुष वर्ग में उत्कर्ष यादव प्रथम, श्रीराम मौर्या द्वितीय, अरविंद यादव तृतीय, शिवा यादव चतुर्थ, रजनीश राय पांचवां और गौतम प्रजापति ने छठवां स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में किरन वर्मा, मुस्कान प्रजापति द्वितीय, अंजली गुप्ता तृतीय, रिंकी वर्मा चतुर्थ, सृष्टि यादव पांचवां और रिया ने छठवां स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र वीर सिंह आदि मौजूद थे।