आजमगढ़। फूलपुर तहसील के दुर्वासा धाम के विकास के लिए शासन की ओर से एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से धाम पर यात्री निवास और टीएफसी (टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर) जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन निगम लिमिटेड को बनाया गया है।
कहते हैं कि दुर्वासा ऋषि ने इसी स्थान पर तपस्या की थी। इस स्थल के विकास के लिए काफी दिनों से प्रयास हो रहे थे। अब इस स्थान के विकास के लिए शासन की ओर से एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
इस धनराशि के जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड धाम का विकास करेगी। इस धनराशि से धाम में यात्री निवास, टीएसफसी यानि टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर, गेट का रेनोवेशन, यज्ञशाला का निर्माण, सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, पेयजल व्यवस्था के साथ ही लोक कलाओं पर आधारित चित्र दीवारों पर बनाए जाएंगे।
धाम के विकास के लिए शासन की ओर से उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। धनराशि जारी हो गई है तो अब संस्था अपना कार्य शुरू करेगी। जल्द ही एक दिव्य धाम देखने को मिलेगा। - नवीन सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी।