फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे जब्त करने पर हंगामा, रातभर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
04 अहरौला में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा डीजे जब्त करने के बाद पूजा समिति के लोगों से
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के कस्बे में नवरात्रि पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर रविवार की शाम उस समय विवाद हो गया, जब विसर्जन जुलूस के लिए लाया जा रहा डीजे पुलिस ने फुलवरिया बाजार में जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने मूर्ति विसर्जन रोक दिया और मुख्य सड़क पर धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूजा समिति का आरोप है कि डीजे जब्ती की कार्रवाई सुनियोजित साजिश के तहत की गई और डीजे को पुलिस ने जानबूझकर तोड़ा। ग्रामीणों और पूजा समिति के लोगों का कहना है कि सारी तैयारियां पूरी होने के बाद जैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होनी थी, तभी यह सूचना मिली कि विसर्जन के लिए लाया जा रहा डीजे पुलिस ने जब्त कर नष्ट कर दिया है।
इस खबर के फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण बाजार के मुख्य चौराहे पर मूर्ति सहित धरने पर बैठ गए और पूरी रात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पूजा समिति ने आरोप लगाया कि डीजे की अनुपस्थिति में विसर्जन करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अहरौला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने समिति के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग डीजे तोड़ने पर नाराज थे और पुलिस की किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात 12 बजे तक कोई समाधान नहीं निकलने पर थानाध्यक्ष मौके से चले गए। सोमवार सुबह पूजा समिति ने बैठक कर पुलिस की कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद समिति ने सामान्य तरीके से मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय लिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि डीजे पर अश्लील गाने तेज आवाज में बज रहे थे, जो सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंधित किया है। मना करने पर डीजे संचालक ने पुलिस से अभद्रता की। डीजे के साथ की गई कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। जो भी आरोप पुलिस पर लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें