फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मंत्री समझाने पहुंचे जीएसटी का गणित, नेताओं के बीच जमकर हुई मारपीट; थाने पहुंचा मामला

Mon, 06 Oct 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर जीएसटी के बारे में लोगों को अवगत कराने पहुंचे। इस दौरान पीछे नेताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
कोतवाली पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी की घटी दरों को लेकर भाजपा की ओर से नेहरू हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उनके मंच पर पहुंचते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय और भाजयुमो जिला मंत्री लालगंज अमन श्रीवास्तव में मारपीट हो गई। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में भी दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार जीएसटी पर चर्चा को लेकर भाजपा की ओर से नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को आना था। भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए अमौड़ा टोल प्लाजा पहुंच गए थे। टोल प्लाजा पर लोगों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। 

जब यहां से गाड़ियों का काफिला आगे बढ़ा तो गाड़ियों के साइड और ओवरटेक को लेकर भाजयुमो आजमगढ़ जिलाध्यक्ष निखिल राय और भाजयुमो लालगंज के जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव के बीच विवाद हो गया। रास्ते का यह विवाद नेहरू हॉल तक पहुंच गया। प्रभारी मंत्री के मंच पर पहुंचने के साथ ही दोनों एक बार फिर भिड़ गए। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। तब मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को लेकर बाहर आई। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी होते ही काफी संख्या में दोनों के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। एक पक्ष इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगा। वहीं कोतवाली परिसर में नगर कोतवाली प्रभारी और सीओ मामले को सुलझाने में जुटे थे। सीओ तो 151 में दोनों के चालान की बात कहकर चलते बने लेकिन उनके जाने के बाद कोतवाली प्रभारी के सामने ही दोनों पक्ष एक बार फिर से हाथापाई करने लगे। इसके बाद समर्थक भी कोतवाली में घुसकर गाली गलौज करने लगे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में जमे हैं और हंगामा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें