सोशल मीडिया पर बुुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें तीन युवतियां किसी युवक से भीड़ गई थी। गालियां देने के साथ ही युवतियां युवक पर हमला भी बोल रही थी और युवक वीडियो बनाने के साथ ही न जाने किस संबंध का सबूत देने की बात कह रहा था। वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है और शहर कोतवाली पुलिस वीडियो की जांच कर प्रकरण की जानकारी में जुटी है।
वायरल वीडियो शहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित बड़ादेव मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जो संभवत: मंगलवार को दिन का है। वीडियो में स्कूटी सवार तीन लड़कियां अचानक से अपनी स्कूटी खड़ी कर उग्र हो गई है और गालियां देते हुए किसी लड़के पर हमला बोल दी है। लड़का भी बार-बार न जाने किस संबंध को उजागर करने की बात कह रहा था। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है लेकिन कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर घटना हुई और पुलिस कर्मी नहीं पहुंच सके। फिलहाल वायरल वीडियों की जांच का निर्देश हो चुका है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि हंगामा करने वाली युवती व पीटा जाने वाला लड़का कौन है, इनकी जानकारी करने की कवायद में शहर कोतवाली पुलिस जुट गई है। जल्द जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।