फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में पार्टी को करेंगे मजबूत'

Sun, 21 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तीन महीने में पूरे प्रदेश में आप की स्थिति मजबूत करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संजय सिंह शनिवार को नेहरू हाल में पत्रकारों से मुखातिब थे। यहां उन्हें कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना था, लेकिन लालगंज ब्लाक संयोजक शकील अहमद की हादसे में मौत के चलते सम्मेलन शोकसभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने पहले कुछ बोलने से मना कर दिया, किंतु जोर देने पर कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  शाहजहांपुर में एक मंत्री के इशारे पर पत्रकार को जिंदा जला दिया गया। बहराइच में आप कार्यकर्ता की पिटाई कर हत्या कर दी गई। बिजली की दरों में 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द प्रदेश में आंदोलन करेगी। कहा कि आजमगढ़ राजनीतिक रूप से  महत्वपूर्ण जिला है।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद हैं। इसलिए संगठन को सबसे पहले यहीं से मजबूत करने की जरूरत है। इसी को देखते हुए सम्मेलन का निर्णय लिया गया था। इससे पूर्व संजय सिंह ने दो मिनट मौन रखकर शकील अहमद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पार्टी की तरफ से शकील अहमद के परिवार को दो लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


घोसी लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके मनीष कुमार राय ने कहा कि शकील अहमद के निधन से पार्टी को आघात लगा है। इस मौके पर जिला संयोजक राजेश यादव, आलोक त्रिपाठी, अन्नू राय, रवींद्र यादव, प्रदीप राय, तेज बहादुर यादव, जिल्लूर रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें