एसटीएफ की पूछताछ में आदर्श सिंह ने बताया कि पहले से कई लूट और डकैती की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। कोलकाता में ज्वेलरी लूट की योजना बिहार के वैशाली निवासी बिट्टू और पटना के विनोद राय ने बनाई थी। सब 2 अगस्त को बस से कोलकाता पहुंचे थे। गिरोह के सभी सदस्यों को असलहा और चोरी की बाइक उपलब्ध कराई गई। तीन अगस्त को छह बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। बाद में वे कार से रांची भाग गए और फिर इनोवा से वाराणसी पहुंचे। आदर्श सिंह बाद में अपने गांव बेहड़ा पहुंचा। कुछ दिन बाद बिट्टू वहां आया और लूट के जेवरात का बंटवारा किया गया। एसटीएफ के अनुसार आदर्श सिंह का चाचा दीपक सिंह बेहड़ा भी कुख्यात बदमाश था जो वाराणसी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
आदर्श सिंह पर दर्ज हैं 15 से ज्यादा मुकदमे
- 2019: जौनपुर में 76,000 रुपये की लूट
- 2021: प्रतिद्वंदी की हत्या की साजिश, एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद भागा
- 2022: जौनपुर में 50,000 रुपये की लूट
- 2024: बिहार के मुजफ्फरपुर व भभुआ में लूट और जानलेवा हमला