राकेश सिंह और उनकी पत्नी मालती सिंह, जो अपना दल (एस) से जुड़े हुए हैं, स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं। मालती सिंह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की एक मजबूत नेता मानी जाती हैं।
हालांकि, कुछ लोगों ने इस कदम को राजनीति से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन राकेश सिंह ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इस नेक काम को किसी राजनीतिक चश्मे से देखा जाए। यह सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और भाईचारे का मामला है।
इस घटना ने साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत होती है, और जब समाज के लोग एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।