प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए पुरूष एवं महिला आरक्षी की व्यवस्था की जाए। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाए तथा सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर एवं मास्क अनिवार्य रूप से रखा जाए। परीक्षा हाल में किसी भी दशा में बैग, मोबाइल अथवा अन्य कोई भी अनुचित सामग्री अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में न ले जा पाएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा, सभी केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।