कई सीटों पर बदल गया समीकरण
इससे पहले जारी की गई आरक्षण सूची में ठेकमा, मेंहनगर और पल्हनी ब्लॉक को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इसमें ठेकमा और मेंहनगर अब अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इन सीटों पर तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी घर की महिलाओं को मैदान में उतारना पड़ेगा। पल्हनी सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। इसलिए यहां समीकरण पूरी तरीके से बदल गए हैं।
पहले कोयलसा और मार्टिनगंज को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया था। अब ये बदलकर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। पहले के आरक्षण में हरैया, पवई, अतरौलिया और अहरौला को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया था। हरैया अब भी पिछड़ी जाति के लिए ही आरक्षित है।
इस सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। पवई, अतरौलिया सीट अब सामान्य हो गई है, वहीं अहरौला अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली सूची में महाराजगंज और तहबरपुर को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार भी इनका आरक्षण वही है। पहले मिर्जापुर, फूलपुर, बिलरियागंज और सठियांव महिलाओं के लिए आरक्षित था। सठियांव सीट अब सामान्य हो गई है। बिलरियागंज, मिर्जापुर और फूलपुर इस बार भी महिला के लिए आरक्षित है।
23 तक ली जाएंगी आपत्तियां
अभी से प्रस्तावित आरक्षण सूची है। इस पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 25 तक इसका निरस्तारण किया जाएगा। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि 26 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।