फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्वांचल के जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से सात की मौत, मऊ में रेलवे ट्रैक धंसा

Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पूर्वांचल में पिछले तीन दिनों तक हर दिन बारिश हुई है। जिससे कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। जिनके मलबे में कई लोग दब गए थे। मऊ में रेलवे ट्रैक धंस गया तो वहीं, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरार पड़ गई।
विज्ञापन
बारिश से धंसा ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार तक कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। इस कारण कच्चे मकान और दीवारें गिरने से सात की मौत हो गई। मऊ में रेलवे ट्रैक धंस गया। आजमगढ़ में उकरौड़ा गांव के सरैया पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरारें पड़ गई।

विज्ञापन


आजमगढ़ में दीवारें गिरने से शहर कोतवाली के छोट हरैया गांव में चांदनी(7),  जहानागंज थाने के गोधौरा गांव में तुफैल(60), अतरौलिया थाने के परमेश्वरपुर नरियाव गांव में मोती लाल(56) की मौत हो गई। मऊ में रानीपुर थाने के धर्मशीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ(45), पत्नी रामताजी(40) की कच्चा मकान ढहने से मौत हो गई।

जौनपुर में मछलीशहर थाने के जहांसापुर (कोढ़ा) गांव में दीवार गिरने से हरीलाल(65), गाजीपुर में मकान की दीवार गिरने से ननकी देवी(70) की मौत हो गई। मऊ-गोरखपुर रूट पर गुरुवार की रात मऊ जंक्शन से तीन किलोमीटर पहले करीब 10 फीट तक गिट्टियां बह जाने के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह इसी ट्रैक से लिच्छवी, दादर और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गईं। वाराणसी में गंगा का पानी बढ़ने से घाटों का संपर्क टूट गया। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के अनुसार, 20 सितंबर तक मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें