दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच अच्छी थी कि सपा से किसी गुंडे, माफिया को टिकट नहीं देंगे, यह कदम अच्छा था। लेकिन उनकी पार्टी के लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। यह काम सिर्फ योगी जी ही कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में दूर-दूर तक नहीं है। अखिलेश यादव का कैरियर खत्म हो चुका है।
दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि नोएडा में बन रही फिल्म सिटी से प्रदेश के कलाकारों को काफी लाभ मिलेगा। अभी भी आजमगढ़ का सांसद मैं ही हूं, क्योंकि जिनको हमारे आजमगढ़ की जनता ने चुना, वो कभी आते नहीं है, आता हमेशा मैं ही हूं। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का एक कारण ये भी था कि हीरो की एंट्री हमेशा बड़ी होनी चाहिए।
अभी तो हमने एंट्री मारी है, उसके बाद इंटरवल, फिर क्लाइमैक्स में बहुत समय है। अभी तो शुरुआत थी। इस दौरान दिनेश यादव निरहुआ ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।