उन्होंने कहा कि न वंशवाद और न ही जातिवाद मतदान राष्ट्रवाद पर करना है। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सीडीएस रहे बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर और दो मिनट मौन रखकर की। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने भाषण में कहा कि एक समय था जब लोगों को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में शर्म आती थी। पर आज विक्टोरिया भवन में भी भारत माता की जय गूंजता है।
अखिलेश यादव ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे।
स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के रसड़ा स्थित मथुरा महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश दंगे और बलात्कार का दंश झेलता था लेकिन योगी राज में न बम धमाका हुआ और न दंगे। दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी जैसे नेता विरले पैदा होते हैं। पीएम ने राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास कर इतिहास रचा है। जातिवाद की राजनीति करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कुंभ मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि समाज का पैर अपने हाथों से धोकर उनका सम्मान किया था।
कहा कि जो लोग पूजा में डीजे, कांवर यात्रा पर रोक लगाते थे, वो अब हिन्दुत्व का गुणगान कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए पक्के मकान, शौचालय, पांच लाख तक के इलाज के आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, उज्जला योजना, बिजली, पानी आदि तमाम योजनाओं को लागू किया। अपने संबोधन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर हादसे पर द्ख जताया और दो मिनट का मौन रहकर हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
पढ़ेंः अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति, आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह का बयान
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान उनके द्वारा रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। डिप्टी सीएम एक घंटा 35 मिनट जिले में रहेंगे इस दौरान उनके द्वारा 45488.54 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। सीएम के आगमन के साथ ही जनपद में भाजपा नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान में हो रहा है।
छह दिसंबर को जनपद आगमन पर सीएम ने 200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी थी। अब डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 454,88.54 लाख रुपये की 242 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को सौगात देंगे। डिप्टी सीएम की जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।