फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मंत्री आनंद स्वरूप ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- सपा के लोगों ने किया आतंकियों का सम्मान

Thu, 09 Dec 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि चुनाव आ गया है तो सपा के लोग बरसाती मेढ़क की तरह सड़कों पर निकल पड़े हैं। 
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जिले के लोगों का सम्मान किया। आज यहां के लोगों को बाहर होटल में कमरे मिलने लगे हैं। पूर्व की सपा सरकार ने आजमगढ़ की जनता का अपमान किया।

विज्ञापन


सिर्फ आतंकवादियों के सम्मान के कारण यहां की जनता को अपमानित होना पड़ा और इस बात को यहां के लोग भलीभांति समझते हैं। मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री, संसदीय कार्यमंत्री व ग्राम्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि अखिलेश यादव ने दो वर्ष के कोरोना काल में यहां की जनता का हाल-चाल लेने नहीं आए।

जबकि भाजपा के लोग निरंतर सेवा ही संगठन के तहत काम करते रहे। पूरे कोविड काल में भाजपा के लोग जनता के बीच में ही रहे। अब चुनाव आ गया है तो सपा के लोग बरसाती मेढ़क की तरह सड़कों पर निकल पड़े हैं लेकिन जनता इनकी हकीकत को जान चुकी है।
विज्ञापन

पढ़ेंः अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति, आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह का बयान

यूपी क्या अब आजमगढ़ जिले की जनता अखिलेश यादव के छलावे में नहीं आने वाली है। सपा की सरकार ने आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया। इस बात को जनता बहुत अच्छी तरीके से जान चुकी है। प्रदेश और आजमगढ़ जिले की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। आने वाले चुनाव में आजमगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिलने जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान उनके द्वारा रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। डिप्टी सीएम एक घंटा 35 मिनट जिले में रहेंगे इस दौरान उनके द्वारा 45488.54 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। सीएम के आगमन केे साथ ही जनपद में भाजपा नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान में हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें