यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंटरमीडिएट में कोयलसा स्थित किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी की छात्रा अनुपमा पटेल और किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा के छात्र प्रिंसू यादव 95.4 प्रतिशत एवं हाईस्कूल में महाशिव शक्ति इंटर कालेज खेमऊपुर की छात्रा कामाक्षी सिंह ने 93.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया। पिछले बार की तरह लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा।
रविवार को दोपहर एक बजे के करीब हाईस्कूल और इंटर के परिणाम घोषित किए गए। किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की ही छात्रा बीनू यादव ने 94.8 प्रतिशत, श्री दुर्गाजी इंटर कालेज सेहदा की छात्रा शिखा उपाध्याय 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मां-बाप का सम्मान बढ़ाया। वहीं, हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में श्री दुर्गाजी इंटर कालेज के छात्र अमर सिंह यादव और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज की छात्रा साक्षी साहू ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
किसान बालिका इंटर कालेज की अंजनी चौरसिया को 92 फीसद अंक मिले। कोयलसा के लोदी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की इंटर की छात्रा रिया श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक, खेमऊपुर स्थित महाशिवशक्ति इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा कामाक्षी सिंह ने 93.33, हाईस्कूल में सौम्या सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किया।
निजामाबाद स्थित जनता इंटर कालेज की इंटर मीडिएट की छात्रा प्रिया मौर्या ने 94 प्रतिशत, किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की छात्रा आकांक्षा सिंह को हाई स्कूल में 91 प्रतिशत अंक मिले। जनता इंटर कालेज अंबारी के छात्र अमनजीत यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत, श्री मथुरा इंटर कालेज नाहर की छात्रा सीमा यादव ने इंटर की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
वहीं, नगर के चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्र अनुभव गुप्ता ने 90 प्रतिशत, वहीं इंटर की परीक्षा में सुषमा यादव ने 92.8 प्रतिशत, नूरी फातिमा ने 92.4 प्रतिशत, विशाल पांडेय को 91.4 प्रतिशत अंक मिला। नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज की इंटर में पूजा यादव को 92 प्रतिशत, नीतू को 91 और प्रेम कुमार को 90.8, विनय प्रताप, राजन राय, विजय प्रकाश यादव को 90.4 प्रतिशत अंक मिले।
हाईस्कूल में प्रशांत चौरसिया को 90, कौतुकपुर स्थित श्री बलिराम-बेचू इंटर कालेज इंटर की परीक्षा में सतीश कुमार यादव को 93, हिमांशु सिंह को 90.8, सद्भावना इंटर कालेज डींगुरपुरके इंटर की छात्रा संध्या यादव ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया। ज्योति चतुर्वेदी को 93.2, खुश्बू यादव को 90.4 प्रतिशत मिला। केएस इंटर कालेज बैदौली के इंटर के छात्र हरिराम यादव को 92 और जितेंद्र यादव को 90 प्रतिशत अंक मिला।