फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय बोले- भाजपा ने हर वर्ग के लोगों तक विकास पहुंचाया, गोपालपुर सीट से 11 फरवरी को करेंगे नामांकन

Sat, 05 Feb 2022 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने शनिवार को जमकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हर जाति वर्ग के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। जबकि गोपालपुर विधानसभा सीट पर बीस वर्ष तक सपा का कब्जा रहा लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे 11 फरवरी को नामांकन करेंगे। इस क्षेत्र के किसान गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं लेकिन रास्ते में पुल न होने से काफी मशक्कत से अपने गन्ने को मिल तक पहुंचाना पड़ता है। परशुरामपुर को तहसील बनाने की मांग काफी दिनों से हो रही है। लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें