उन्होंने कहाकि जनता से झूठे वादे कर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। कहाकि बसपा सरकार ही सर्व समाज की हितैषी है। इसके शासन में बिना भेदभाव विकास हुआ। यह सरकार दलितों और पिछड़ों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि हाथरस की दलित बेटी के साथ भाजपा की सरकार ने खेल खेला। छुट्टा पशु किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं। किसान चौबीस घंटे अपने खेत की चौकीदारी करने को मजबूर हैं।