फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन तय, 40 ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही रविवार को जनपद में 10 ग्राम प्रधान पदों और आठ बीडीसी पदों के लिए भी नामांकन दाखिल हुए। इस दौरान 10 ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 40 और बीडीसी के आठ पदों के लिए कुल 26 नामांकन दाखिल हुए। ग्राम प्रधान पदों के लिए 10 ग्राम पंचायतों में से दो ग्राम पंचायतों में एक लोगों के नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए अजमतगढ़ विकास खंड के बनौरा मैनाथपट्टी में दो, बिलरियागंज के डेवड़ा दामोदरपुर में तीन, बस्ती उगरपुर में तीन, महराजगंज के बड़हरडीह में तीन, पवई के मैनुद्दीनपुर में एक, कोहड़ा में आठ, रानी की सराय के रूदरी में आठ, तरवां की नौरसिया में तीन, ठेकमा के बरदह में एक और बड़गहन में आठ नामांकन दाखिल हुए। पवई विकास खंड की मैनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत और ठेकमा विकास खंड की बरदह ग्राम पंचायत में एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण इन गांवों में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वहीं बीडीसी के आठ पदों के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों में अहरौला विकास खंड की राजापट्टी उर्फ चांदपुर सीट के लिए छह, अतरौलिया विकास खंड की मीरपुर सीट के लिए दो और सेल्हरा पट्टी सीट के लिए दो, हरैया विकास खंड के पुरा बालनरायन सीट के लिए तीन, महराजगंज के बढ़ियाचक सीट पर तीन, मार्टीनगंज के बनगांव एक के लिए चार,सठियांव के बंहौर सीट के लिए चार और ठेकमा विकास खंड की ठेकमा-दो बीडीसी सीट के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें