फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण हुआ कम लेकिन मौतों पर नहीं लगा लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/ जहानागंज। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। लेकिन मौतों पर अभी तक लगाम नहीं लगी हैं। रविवार को 10 नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि राजकीय मेडिकल कालेज में दो वृद्धों की जान चली गई।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण काफी कम हो चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है। रविवार को हुई 3945 लोगों की जांच में 10 लोगों नए कोरोना संक्रमित मिले। जनपद में अब तक 17884 लोग पाजीटिव पाए गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 421 है। 17246 लोग कोरोना संक्रमण से इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 217 लोगों की जान जा चुकी है।
राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने फिर दो वृद्धों की जान ले ली। मरने वाले आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के 77 वर्षीय व्यक्ति को पांच जून की सुबह भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह 9:20 पर मौत हो गई। मेंहनगर के 70 वर्षीय बुजुर्ग को 26 मई को भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की रात 10:15 बजे मौत हो गई। डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा सीएमओ के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें