फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh news : बद्दोपुर गांव के सीवान में मिली अज्ञात की लाश, हत्या की जतायी गयी आशंका

Tue, 05 Jul 2022 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बैठौली-हाफिजपुर बाईपास पर स्थित बद्दोपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत हाल में पड़ा देखा और हत्या की आशंका जताते हुए एसपी सिटी फोरेंसिक टीम को सूचित किया। जिसके बाद शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर के बैठौली-हाफिजपुर बाईपास पर स्थित बद्दोपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत हाल में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव के शिनाख्त का प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव के ग्रामीण सुबह लगभग नौ बजे गांव के सीवान की तरफ गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। मृतक सावले रंग का है और गुलाबी रंग का शर्ट पहने हुए है। शव की दशा देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जहर देकर अथवा गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है।

ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर संग फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें