फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, रिश्तेदार ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप

Wed, 19 Feb 2025 03:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

नहर में मिला अज्ञात शव शिनाख्त हो चुकी है और रिश्तेदार ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया। बताते चलें कि मंगलवार की सुबह इस्माइलपुर गांव के पास गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और बाद में शव की पहचान की गई। 
विज्ञापन
मृतक के घर पर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र हरई इस्माइलपुर गांव के पास गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर में मंगलवार की सुबह लगभग 40 से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। मंगलवार की रात को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव शिनाख्त की। वहीं मृतक के साले ने रुपयों के लेनदेन को लेकर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर के तरफ मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई, धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मोहम्मदाबाद थाना और जीयनपुर कोतवाली का बॉर्डर होने की चलते दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शव होने के कारण जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मंगलवार की रात लगभग 10 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी राजेश पाठक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त राजेश पाठक 50 के रूप में की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह बलरामपुर चौकी पर पहुंचे राजेश पाठक के साले राकेश मिश्रा ने बताया कि उनका पैसे के लेनदेन को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले यानि 17 फरवरी को उन्हें उक्त लोगों ने उन्हें पैसा देने के लिए बुलाया। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और यह गायब हो गए। हम लोग पुलिस के पास भी गए थे।

मंगलवार को जब हमें जीयनपुर में लावारिश शव मिलने की सूचना मिली तो हम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो इन्हें मृत पाया।

जमीनी विवाद में कुछ दिन पहले मिली थी धमकी
परिवार के लोगों की मानें तो राजेश पाठक को जमीन के विवाद में दिसंबर 2024 में मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस मामले में उनके द्वारा नगर कोतवाली में उक्त मोबाइल नंबर पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। 17 फरवरी को उन्हें फिर फोन कर बुलाया गया था। तभी से वह गायब थे इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 फरवरी को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में उनका शव मिला।

एसपी हेमराज मीना ने कहा कि कल जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक शव मिला था। इसकी शिनाख्त पठखौली निवासी राजेश पाठक के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें