फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम, परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। विकास खंड सठियांव के शाहगढ़ में मंगलवार को बीडीओ द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जांच टीम ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया, उसकी गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन

शाहगढ़ में कराए गए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत किया था, इसमें विकास कार्यों में मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र के आधार पर चार सदस्यीय टीम ने गांव में जाकर डस्टबिन, शौचालय, रिबोर हैंडपंप, इंटर लाॅकिंग, खंडजा, नाला निर्माण आदि का टीम ने गहनता से निरीक्षण किया। अब टीम जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेगी। जांच में डस्टबिन का वितरण किया गया था, लेकिन डस्टबिन काे कुछ लोग उपयोग करने के बजाय घर के अंदर रखे थे। जांच टीम ने डस्टबिन का उपयोग करने के संबंध में निर्देश दिया। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर एपीओ निर्भय राय, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार सिंह, एडीओ कृषि धीरज गुप्ता, सचिव ज्ञानदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें