फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता के लिए विवि की टीम चयनित

विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता के लिए चयनित मसुविवि की कबड्डी टीम।
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को चयन कर लिया गया। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से 21 नवंबर तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में यह टीम चुनी गई है।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अमरजीत की देखरेख में निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों का चुनाव किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की लगभग 60 टीमें हिस्सा लेंगी। यह चयनित टीम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रोफेसर अमरजीत ने यह भी बताया कि प्रोफेसर प्रशांत राय टीम प्रबंधक के रूप में टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इनमें प्रोफेसर अर्पिता, डॉक्टर हरिलाल, डॉक्टर अजय कुमार और डॉक्टर युगांत प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये प्राध्यापक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव ने चयनित टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें