फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिया राय बनीं सर्वश्रेष्ठ पैरा तैराक, जीते 3 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
ट्राफी और मेडल के साथ अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक जीया राय।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक जिया राय ने 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला तैराक का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला। यह चैंपियनशिप 12 से 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

पिता मदन राय ने बताया कि जिया ने महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक हासिल किए। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।
जिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाराष्ट्र टीम प्रतियोगिता की समग्र विजेता बनी। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर की 28 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय पैरालंपिक समिति के तत्वावधान में किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

00
राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर अच्छा प्रदर्शन
जिया की यह नई उपलब्धि उनके शानदार तैराकी कॅरिअर में एक और अध्याय जोड़ती है। उन्होंने इससे पहले भी वर्ष 2021 से 2025 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इन्हीं तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें