फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क पर पलटी अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। क्षेत्र के सेमा बाजार के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में जयरामपुर निवासी चंदन (25 वर्ष) पुत्र शंकर की मौत हो गई। वह रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार चंदन का गवना अभी 23 नवंबर को ही हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई। युवक की असामयिक मौत से जयरामपुर और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें