फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वॉलीबॉल में नेपाल को हराकर आजमगढ़ बना चैपिंयन

विज्ञापन
14 ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तौहीद इंडेन गैस एजेंसी बनकट आजमगढ़ के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी
विज्ञापन
सगड़ी। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि पीलीभीत बरेली में 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, नेपाल सहित कुल आठ टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से तौहीद इंडेयन गैस एजेंसी बनकट आजमगढ़ की टीम ने फाइनल मैच में नेपाल को सीधे सीटों में 15-11, 15-12 के अंक से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दो दिवसीय आल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से तौहीद इंडेन गैस एजेंसी बनकट आजमगढ़ की टीम ने देहरादून और मुरादाबाद सहित कई टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट मोहम्मद तौहीद के नेतृत्व में खेला गया। जिसमें मिस्टर माज, सुबहान खान,अजलान, नेहाल, आदित्य प्रताप सिंह, हिमांशु बालयान उर्फ चेयरमैन, फरमान , सुहेल, वैभव आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट सेटर का खिताब सुबहान खान, मैन ऑफ द टूर्नामेंट अजलान और बेस्ट अटैकर का खिताब मिस्टर माज को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें