फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

Fri, 23 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित कार से कुचलकर मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों मेला देखकर एक बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य (30) पुत्र शंकर की बहन की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव में हुई है। गुरुवार को विजयादशमी होने पर सुरेंद्र के घर उसका भांजा राजेश मौर्य (25) पुत्र पतिराम आया था।
मामा-भांजा एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार को आजमगढ़ शहर में लगा मेला देखने आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों लोग घर लौट रहे थे। जैसे ही यह दोनों सठियांव बाजार में पहुंचे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


 जबकि मामा-भांजा मौके पर कराहते रहे। इन्हें देखने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती दोनों की मौत हो गई। इनके जेब से मिले कागजात और मोबाइल के जरिए पहचान होने पर पुलिस ने घरवालों को सूचना भेजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


सुरेश और राजेश घर पर रहकर खेतीबारी का काम करते थे। राजेश एक बेटी का पिता था। जबकि सुरेश के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें