फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा-भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सियरहा गांव के पास एक्सप्रेस वे पर सोमवार की रात बाइक सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिवारी को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना के छीही गांव निवासी 35 वर्षीय इंद्रीश व मोहम्मदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय लाल मोहम्मद कबाड़ का कारोबार करते हैं। सोमवार को दोनों एक बाइक से एक्सप्रेस वे होते हुए मुबारकपुर किसी काम से गए थे। सोमवार की देर रात दोनों बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सियरहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद भी रात में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें