मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों संग बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सगड़ी एवं लालगंज में होने वाले लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देश संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड एवं जनसभा स्थल को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की तत्काल मरम्मत एवं सफाई आदि व्यवस्थाओं को कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त एवं सड़कों के किनारे जल जमाव को हटाकर मरम्मत कराने एवं अन्य कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जनसभा स्थल के संपूर्ण क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्थानों, प्लांटों पर भी कूड़ा आदि नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय एवं पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस एवं सेफ हाउस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्वीस काटेज एवं खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने एवं पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।